गर्ल्स ट्रिप पर सोनम कपूर आहूजा और रिया कपूर
सोनम और रिया कुछ दिनों के लिए लॉस एंजिल्स में ठहरी हुई हैं। दोनों इस शहर में एक साथ घुमनें निकलीं और पूरा दिन बिताया। उन्होंने इस ट्रिप पर सबसे पहले वेनिस के अब्बोट किन्नी में शॉपिंग की। इसके बाद दोनों एविएटर नेशन पहुंची जहां उन्होंने 70 के दशक से प्रेरित कुछ हुड्डी और स्वेट पैंट्स ख़रीददारी की। इसके बाद वो वेनिस साइन पर गए, जहाँ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के लिए कुछ बेहतरीन पिक्स लिए। फिर, उन्होंने वेनिस के समुद्र तट पर स्थित होटल में खाना खाया। ढलते हुए सूरज को करीब से देखकर उन्होंने अपने ट्रिप के इस दिन को खत्म किया।
Post a Comment