ताजा खबरें

0


संस्था के अमित सिंह और मुंबई काँग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश सिंह के अगुवाई में हुआ कार्यक्रम 

मुम्बई। 'प्रवाह' संस्था के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय भुआल सिंह के 39वें पुण्यतिथि पर जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित सिंह सदन में 'प्रवाह' संस्था के अमित सिंह और मुंबई काँग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश सिंह के अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों ने नम आँखों से बाबूजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

'प्रवाह' संस्था ने 'शिक्षा सेवा फाउंडेशन' के द्वारा 10 लड़कियों की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी ली ताकि वो भी पढ़ लिख करके देश और समाज के लिए आदर्श बनें।

 कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए संस्था के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि आगे भी हमारी संस्था ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेगी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top