ताजा खबरें

0
ठाणे। हाल ही में महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य पर जनता के मन में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में पहचान वाले और हमेशा सामाजिक प्रतिबद्धता बनाए रखने वाले ग्लोबल सनशाइन कंपनी के संस्थापक अध्यक्ष सूरज माटे ने एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शानदार ढंग से आयोजन किया। इस आयोजन में ग्लोबल सनशाइन कंपनी के कर्मचारियों को सोने के सिक्के और पैठनी साड़ी देकर सम्मानित किया गया और मुनाफे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को आईफोन पुरस्कार स्वरूप मे दिए गए।
इस कार्यक्रम में मराठी और हिंदी फिल्म जगत के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित पल्लवी वैद्य, मेघा घाड़गे, प्रतिभा शिंपी, चारुल मलिक, उर्मिला वर्मा, अंजलि शर्मा, कल्याणजी जाना, नितिन तायडे आदि उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता सलमा मेमन ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने ग्लोबल सनशाइन की पहल की सराहना की। सूरज माटे ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का सूत्र संचालन जाने-माने आरजे और मशहूर निवेदिका मधुरा प्रभु ने किया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top