0
मुनमुन चक्रबर्ती कलकत्ता की पृष्टभूमि से है मगर वह बचपन से मुम्बई में पली बढ़ी हैं और यहीं शिक्षा प्राप्त की है। जल्द ही उनकी वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और शार्ट फिल्म रिलीज होने वाली है वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।'सुंदरी' नाम की उनकी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होने वाली है। वह अभिनय के क्षेत्र में व्यस्त हैं। उनकी 'स्टाइल एजेंट' नाम की कंपनी है। उनकी इस कंपनी के बैनर तले भी वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। वह फैशन डिजाइनर, मॉडल और अभिनेत्री के रूप में कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।हाल ही में उन्हें बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है, जहां अभिनेत्री नोजा शेख शो स्टॉपर रही, सुनीता एस बावा क्रिएटिव रही और राजेश राय ने वीडियोग्राफी की है, उन्हें बॉलीवुड लाइफस्टाइल में ईशा कोप्पिकर द्वारा भी सम्मानित किया गया है। लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं, जो इन्हें प्रसिद्ध गायक कुमार शानू और पद्मश्री उदित नारायण जैसे दिग्गजों के हाथों प्राप्त हुआ है। मुनमुन ने बंगला फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। मॉडलिंग और फैशन शो किया है, उसके बाद मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। टी सीरीज जैसे कई कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। मुनमुन ने कई साड़ी, ज्वैलरी और भारतीय परिधानों के ब्रांड्स की विज्ञापनों में काम किया है। मुनमुन चक्रबर्ती बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। अभिनय, नृत्य, फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग करती हैं जिनमें वह बेहतर हैं। वह एक अच्छी स्वीमर है, डिफरेंट और व्यवसायिक स्तर पर कुकिंग करने में निपुण और जुडो कराटे में भी निपुण है। मुनमुन को हमेशा कुछ नया करना और सीखना अच्छा लगता है। मुनमुन कथक नृत्य में पारंगत है साथ में हिपहॉप और बॉलीवुड डांस में बहुत अच्छी है। उन्होंने फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उनका खुद का ब्रांड है जिसमें कई सेलेब्स और फिल्मों में कलाकारों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाये जाते हैं। कुकिंग का कोर्स भी इन्होंने सीखा है। मुनमुन चक्रबर्ती अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और नवाजुद्दीन सिद्धिकी के अभिनय की बहुत बड़ी प्रसंशक है। उन्हें हॉट, बिंदास और ग्लैमरस भूमिकाएं पसंद हैं। मुनमुन को कुछ नया और अलग करना अच्छा लगता है। वह हमेशा कुछ नया सीखती रहती है। उनका कहना है कि आप कभी भी हार मत मानो आपके अंदर प्रतिभाएं छिपी हुई हैं उसे पहचानो। मुनमुन सकारात्मक सोच वाली स्वाभिमानी और रिलिजियस है। बेहद लगनशील और काम के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। वह जल्द हार नहीं मानती। मुनमुन का कहना है कि यदि आप किसी विशेष व्यवसाय या फील्ड में काम करने का निर्णय लेते हैं और सफल नहीं हो पाते तो ऐसे स्थिति में धैर्य से काम लो और शांत मन से सोचो कि क्या उनके लिए सही होगा। क्योंकि पहली बार में ही हर इंसान को सफलता प्राप्त नहीं होती। इस जीवन में आगे बढ़ने के लिए विकल्पों की कमी नहीं है, कोई ना कोई राह आपको मिल ही जायेगा, बस अपने कौशल और खुद पर विश्वास रखें। हमेशा सकारात्मक रहें और मेडिटेशन करें। क्योंकि न्यूटन का नियम है हर क्रिया की विपरीत और बराबर प्रतिक्रिया होती है वैसे ही जो आप इस यूनिवर्स को दोगे वह आपको जरूर वापस करेगा।

Post a Comment

 
Top