0
सुनीता शिवदास बाबा उर्फ अर्पिता एक व्यवसायी महिला है। इनका जन्म नंदुरबार महाराष्ट्र में हुआ है और उन्होंने शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की है। हाल ही में वह बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से सम्मानित हुई हैं। इन्हें बिज़नेस वीमेन अवार्ड मिला है। वर्तमान समय में सुनीता (अर्पिता) अहमदाबाद में रहती हैं और अपना व्यवसाय संभालती हैं। इनका 'सेयर & हेव' सलून एंड स्पा है। वह महाराष्ट्र में तुलजा आई नाम से विभिन्न प्रकार के मसालों का निर्माण करती हैं। अहमदाबाद में वह रीयल एस्टेट और फाइनेंस का काम करती हैं। साथ ही कई कंपनियों के साथ सहयोगी के तौर पर भी काम करती है। सुनीता उर्फ अर्पिता कहती हैं कि अगर आप अपना एक निश्चित उद्देश्य बना कर रखते हैं, तो आप अपना काम आसानी से कर सकते हैं। अर्पिता ने छोटे व्ययसाय से शुरुआत की थी, आज वह कई बिजनेस संभालती हैं। उन्होंने अपने दम पर ही यह कार्य शुरू किया था और आज उनका व्यवसाय आगे बढ़ रहा है। 
सुनीता कहती हैं कि हर महिला को आत्मनिर्भर होना चाहिए और अपने काम की सीमारेखा तय करके रखना चाहिए। यदि आप परिवार या किसी पर आर्थिक सहायता के लिए निर्भर हैं और किसी कारणवश यह सहायता आपसे छीन जाए तो ऐसी परिस्थितियों के लिए आपका सक्षम और सजग होना जरूरी है। यदि आप परिवार के साथ भी काम कर रही हैं तो इससे आपका परिवार आर्थिक रूप से और मजबूत हो जाएगा। किसी भी इंसान के पास कौशल की कमी नहीं, बस आपको उसे पहचाना है। कोई भी काम छोटा नहीं होता, इसलिए आप चाहें तो छोटे व्यवसाय से शुरुआत करें और अपने सपने जरूर बड़े रखें। सुनीता (अर्पिता) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव है। वह मेहनती, समझदार और स्वाभिमानी महिला हैं।

Post a Comment

 
Top