Sunday 18 August 2024

नेता शैलेश मनोहर पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर लोगों को छतरी वितरित

दिवा। लोकप्रिय नेता शैलेश मनोहर पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर लोगों को छतरी वितरित की गई। यह कार्यक्रम मुम्ब्रा कॉलोनी स्थिति वाणेकर स्कूल के पास शिवसेना जनसम्पर्क कार्यालय में संपन्न हुआ। छतरी पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत कैलाश मनोहर पाटिल के हाथों छतरी देकर की गई। इस दौरान छतरी पाने के लिए लोगों की लम्बी कतार देखी गई। यहाँ पर सैकड़ों लोगों को छतरी वितरित की गई। यह कार्यक्रम का तीसरा वर्ष है। हर साल बारिश के मौसम में जरूरतमंदों को छतरी देकर उनकी मदद की जाती है। इसी क्रम में सोमवार को राशन वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। शैलेश मनोहर पाटिल ने लोगों से उसका लाभ लेने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment