0
मुंबई: आज की दुनिया में युवा महिलाएं नई शक्ति के साथ अपनी खुद की पहचान बना रही हैं और इस सफर के हर पहलू को गर्व से आत्मसात कर रही हैं। वो इस सफर में आने वाली हर उपलब्धि के साथ अपनी खुद की कहानियाँ लिख रही हैं और अपने खुद के मानक तय कर रही हैं। प्लेटिनम इवारा के नए कैम्पेन में जेमिमाह रोड्रिग्स और नित्यश्री वेंकटरमणन इस सीज़न के लिए अपनी पसंदीदा ज्वेलरी के बारे में बता रही हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की डायनामिक स्टार, जेमिमाह और तमिल नाडु की लोकप्रिय गायिका, नित्यश्री ने स्वयं की खोज और व्यक्तिगत विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।

प्लेटिनम इवारा कलेक्शन से उनकी पसंदीदा ज्वेलरी न केवल स्टाईल प्रतिबिंबित करती है, बल्कि उनकी अद्वितीय यात्रा और व्यक्तिगत उपलब्धि का सार भी है। प्लेटिनम की हर ज्वेलरी उनकी उपलब्धियों, भावनात्मक खुलासों और सफलताओं का शक्तिशाली प्रतीक है। जेमिमाह और नित्यश्री द्वारा चुनी गई यह ज्वेलरी उनकी व्यक्तिगत पहचान और प्रामाणिकता की अभिव्यक्ति करती है।

जेमिमाह रोड्रिग्स और नित्यश्री वेंकटरमण ने दुर्लभ मैटल, प्लेटिनम की ज्वेलरी चुनी है क्योंकि यह टिकाऊपन, शुद्धता और प्राकृतिक सफेद चमक का प्रतीक है, जो कभी कम नहीं होती। अपनी अतुलनीय शक्ति और स्थायी सौंदर्य के साथ प्लेटिनम उनके विशिष्ट स्टाईल और उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करता है। 

Post a Comment

 
Top