0
दिवा। गणेशोत्सव की धूम चारो तरफ मची है। शहर से लेकर ग्रामीण भाग तक हर जगह बप्पा के पंडाल लगे हुए हैं। इसके साथ ही गजानन के भक्त अपने घर पर भी बप्पा को लाते हैं। किसी के घर डेढ़ दिन, किसी के घर तीन दिन तो किसी के घर पांच दिन बप्पा बैठाए जाते हैं। भक्त गणपति बप्पा की दिन-रात सेवा करते हैं। दिवा शहर भी इस समय गजानन की भक्ति में डूबा हुआ है। दिवा पूर्व स्थित धर्मवीर नगर में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता सचिन चौबे के घर पर पांच दिन के बप्पा विराजे हैं। जिनकी सचिन चौबे, अनुराग चौबे सहित पूरा परिवार सेवा में लगा हुआ है। सुबह शाम श्री गणेश भगवान की आरती के साथ समय पर भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही हर शाम को भजन-किर्तन होते हैं। यहाँ हर दिन राष्ट्रीय परशुराम सेना के दिवा शहर अध्यक्ष संतोष तिवारी, के.के शुक्ला, राज सिंह (सिंगर), अमित कुमार शुक्ला सहित अन्य भक्त हाजिरी लगाते हैं। ऐसे ही दिवा पूर्व स्थित समर्थ नगर के गुरुकृपा काम्प्लेक्स बी विंग में सच्चिदानंद प्रजापति के घर पर गणपति बप्पा विराजे हैं। यहां पर शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें भक्तों ने बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाकर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गये।

Post a Comment

 
Top