0
मुंबई। गणेश उत्सव के दौरान एडवोकेट और समाजसेवक जितेंद्र शर्मा के घर विराजमान भगवान गणेश जी का दर्शन करने अभिजीत राणे (संपादक मुंबई मित्र/वृत मित्र समाचार पत्र एवं कामगार नेता), सीनियर एडवोकेट अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर रमेश सिंह, विधायक सुनील प्रभु और द्वारकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी गौरीशंकर चौबे सहित कई पत्रकार व वकील पहुंचे। सभी विशिष्ट अतिथियों का जितेंद्र शर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया। 
बता दें कि जितेंद्र शर्मा प्रति वर्ष गणपति की मनमोहक मूर्ति अपने घर में विराजते हैं। इस बार उन्होंने कांदिवली पूर्व में मोरारजी म्हाडा बिल्डिंग, अशोक नगर में अपने आवास पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित किया है।

Post a Comment

 
Top