0
नवी मुंबई। अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की ओर से कोपर खैरने सेक्टर एक स्थित अग्निशिखा मंच के कार्यालय देविका रो हाउस में 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक काव्य कोष्ठी का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की अध्यक्ष अलका पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर 15 से 20 कवि कवयित्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरजा ठाकुर ने की ओर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वभर दयाल तिवारी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। काव्य संध्या का संचालन प्रसिद्ध युवा साहित्यकार पवन तिवारी ने किया।
गणतंत्र दिवस पर सबने अपने विचार रखे और देश प्रेम की सादर रचनाओं का रसास्वाद कराया।
मंच की अध्यक्ष अलका पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
कवियों में सेवासदन प्रसाद, भारत भूषण शारदा, सीमा त्रिवेदी, मंजू गुप्ता, जे पी सिंह, चंद्रिका व्यास, अलका पांडेय, अश्विन पांडेय, विश्वंभर दयाल तिवारी, कुसुम रैना, चंदा चक्रवर्ती, अरुणकुमार मिश्र अनुरागी, विजया, नीरजा ठाकुर, चित्रा गुप्ता, आदि ने अपनी मौलिक रचनाओं का पाठ कर देश प्रेम की गंगा बहाई।

Post a Comment

 
Top