मुंबई। राजस्थान की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा मुंबई में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन रविवार 23 मार्च को मुंबई के निको हॉल, प्लॉट नंबर 432, वडाला उद्योग भवन के पास, दादर पूर्व में आयोजित होगा।
संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबिसा ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है, उन्हें दिव्यांगता की दुःखभरी जिन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव की प्रेरणा से संस्थान विगत 40 वर्षों से संस्थान मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। मुंबई के दिव्यांगजनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से विशाल निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण लिम्ब मैजरमेंट शिविर दादर पूर्व स्थित निको हॉल में यह शिविर रविवार 23 मार्च को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुंबई शाखा अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान का यह फ्री कैम्प विशेष है। "कुआं प्यासे के पास" योजना के तहत संस्थान मुंबई के दिव्यांगों को लाभ पहुंचा रही है। शिविर में दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा देखा जाएगा और उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ नारायण लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का माप लिया जायेगा। इन दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट करेगा।
शिविर संयोजक एवं मुंबई शाखा प्रभारी ललित लोहार ने बताया कि इस शिविर में आने वाले रोगीयों - परिजनों को निःशुल्क भोजन, चाय अल्पाहार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए संस्थान पदाधिकारीयों ने मुंबई के सम्मानित सदस्यों और गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया है।
संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी भगवान प्रसाद गौड़ ने दिव्यांगों से लाभ लेने की अपील करते हुए कहा शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्थान हेल्पलाइन नम्बर 70235-09999 पर संपर्क करें।
वार्ता के दौरान संस्थान ट्रस्टी, मुंबई शाखाध्यक्ष, शिविर संयोजक, मीडिया प्रमुख, शिविर प्रभारी और भायंदर आश्रम प्रभारी मुकेश सैन ने केम्प का पोस्टर जारी किया।
नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब महाराष्ट्र के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।
Post a Comment